कोंडागांव (गंगा प्रकाश)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर मंत्री छग शासन वाणिज्य कर (आबकारी) एव उद्योग मंत्री सह कोंडागांव जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी कोंडागांव ने जिला अस्पताल कोंडागांव पहुचकर मरीजो को फल वितरण किया इस दौरान जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से मंत्री कवासी लखमा व उनके साथ उपस्थित अंतागढ़ विधायक अनूप नाग ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली व जिला अस्पताल में मिल रही सुविधाओ के बारे में जानकारी ली फल वितरण के पश्चात उन्होंने जिला अस्पताल में निर्मित हमर लैब का निरीक्षण किया और हमर लैब के माध्यम से आमजनमानस को मिल रही सुविधाओ की विस्तृत जानकारी जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से ली फल वितरण कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष झुमुकलाल दीवान,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखबति मरकाम,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कैलाश पोयाम,विधायक प्रतिनिधि बुधराम नेताम,जिला महामंत्री गीतेश गांधी,शहर अध्यक्ष तरुण गोलछा,तब्बसुम बानो,जिला सचिव शकूर खान,श्याम सिंह,जिला कार्यसमिति सदस्य उमा दीवान,मंडल अध्यक्ष बृजलाल सोरी,पार्षद ललिता नेताम,आरती नेताम,युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अमन सागर,आशिक मेमन,शोभापती बघेल,युवा कांग्रेस विधानसभा महासचिव गीतेश बघेल,आई टी सेल जिला उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा सहीत पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


