कोंडागांव (गंगा प्रकाश)- कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम के मंत्री बनने के बाद प्रथम विधानसभा स्तरीय दौरे मे क्षेत्र के 20 ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रवेश किया जिनमें से क्षेत्र के दिग्गज भाजपाई भी शामिल हैँ मंत्री मोहन मरकाम ने सभी का कांग्रेस गमछा पहनाकर मिठाई खिलाकर कांग्रेस मे प्रवेश कराया और कहा हमारे कांग्रेस परिवार मे दिल से स्वागत है आप सभी के कांग्रेस मे शामिल होने से हमारी ताकत मे और इजाफा होगा जिसका परिणाम आगामी चुनावों मे देखने को मिलेगा नवप्रवेशी कॉंग्रेसियों ने कहा मोहन मरकाम केवल विधायक नहीं क्षेत्र का विकास पुरुष है केवल हमारे गांव मसोरा का ही नहीं सम्पूर्ण क्षेत्र मे विकास की गंगा बहा रहे हैँ आपके साथ काम कर आपके सानिध्य मे सेवा करने का अवसर मिलेगा हमें यह हमारी सौभाग्य है ज़ब से छत्तीसगढ़ मे कांग्रेस की सरकार बनी है मुख्यमंत्री भुपेश बघेल छत्तीसगढ़ के विकास मे कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैँ वास्तव मे छत्तीसगढ़ को छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री की तलाश थी जो अब जाकर पूरा हुआ है इसी का परिणाम है सम्पूर्ण प्रदेश खुशहाल प्रदेश के रूप मे दिख रहा है यहाँ किसान मजदूर कर्मचारी हर वर्ग खुश है संतुष्ट है। नवप्रवेशी कॉंग्रेसियों मे रिटायर्ड रेंजर भीमसेन मरकाम, काशी तिवारी,रिटायर्ड शिक्षक सुखचंद नेताम,हरिराम बघेल,कांति राम कोर्राम,रामसिंग कोर्राम,दलशाय कोर्राम,धनाजी कोर्राम,रामलाल कोर्राम,लछिम कोर्राम,हिरासिंग बघेल,रामदेव कोर्राम,तुलाराम कोर्राम,पिलादास नेताम,राजूराम कोर्राम,सुखदेव कोर्राम,मंगतू राम कोर्राम,सुखधर मरकाम,आयतु राम मरकाम,सामनाथ मंडावी शामिल हैँ।
There is no ads to display, Please add some


