थाना मोहला पुलिस की बड़ी कार्यवाही

 मोहला(गंगा प्रकाश)- प्रार्थी पवन सिंह राजपूत पिता स्व० सुखनंदन सिंह राजपूत उम्र 55 साल साकिन मोहला जिला मोहला मानपुर अं०चौकी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28 मई 2023 को शाम करीबन 05:00 बजे प्रार्थी शिवधाम मंदिर में पूजा एवं साफ सफाई कर वह अपने घर चला गया था। प्रार्थी दिनांक 29 मई 2023 को सुबह करीबन 06.00 बजे शिवधाम मंदिर पूजा करने के लिए गया तो देखा कि शिवधाम मंदिर खुला परिसर में स्थापित दान पेटी का ताला टूटा हुआ था तथा दान पेटी में लगभग 3000/- रूपये रहा होगा जो नहीं था। कि रिपोर्ट पर धारा 379 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। अपराध को गंभीरता से देखते हुए पुलिस अधीक्षक मोहला – मानपुर-अ. चौकी रत्ना सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अर्जुन कुर्रे के मार्ग दर्शन में निरीक्षक कपिल देव चंद्रा के कुशल नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी का पतासाजी हेतु लगाया गया था । पता तलाश के दौरान मुखबीर के सूचना पर आरोपी उमेन्द्र कुमार पिता भोजराम उम्र 18 साल 03 माह ग्राम छुरिया थाना मोहला जिला मोहला मानपुर अं०चौकी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। घटना के संबंध में पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब दे रहा था । हिकमत अदली से पूछताछ करने पर घटना दिनांक समय को जुर्म करना स्वीकार करने पर तथा चोरी किये मशरूका को पेश करने पर समक्ष गवाहान के वजह सबूत में जप्तकर कब्जा पुलिस लिया गया। तथा आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तारी का कारण बताकर विधिवत दिनांक 01 जून 2023 के 11.30 बजे गिरफ्तार किया गया मामला अजमानतीय होने पर गिरफ्तारी की सूचना परिजन को दिया जाकर आरोपी को ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में सउनि श्याम टावरे, प्र०आर० भरत मंडावी, आर0 पलेश्वर सिदार, गजेन्द्र देवांगन, राकेश कुंजाम, विरेन्द्र रजक का विशेष योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version