गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। इस साल 14 जनवरी के बजाय 15 जनवरी को मकर संक्राति का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य देव 14 जनवरी की रात 2 बजकर 54 मिनट पर धनु राशि में निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। फलस्वरूप इस बार 15 जनवरी को मकर संक्राति मनाई जाएगी। ज्योतिषविदों के अनुसार 15 जनवरी को प्रातः 7ः15 से ही पुण्य काल शुरू हो जाएगा। पिछले कुछ वर्षो से मकर संक्राति ग्रहों की स्थिति में बदलाव के कारण 1 दिन विलंब यानी 15 जनवरी मनाई जाती है।
There is no ads to display, Please add some
