बिलासपुर(गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम.आर. निषाद ने बिलासपुर संभाग के मछली पालन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर मछुआरों के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में श्री निषाद ने नवीन मछुआ नीति के अनुरूप मछुआ सहकारी समितियों एवं समूह को ग्रामीण तालाबों को आबंटित कर केसीसी प्रकरण तैयार कर आर्थिक लाभ दिये जाने के निर्देश दिए। बैठक में छ.ग. मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेन्द्र धीवर, सदस्य प्रभु मल्हा, उप संचालक मछली पालन ए.के. महिश्वर सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some
