बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। सोसाइटी बोर्ड के सदस्यों का निर्वाचन आगामी तिथि को साधारण सभा/ विशेष साधारण सभा में सम्पन्न की जायेगी। समिति की सदस्यता सूची का प्रकाशन संस्था कार्यालय असनींद, विकासखंड कार्यालय बलौदाबाजार, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्या. शाखा कसडोल एवं कार्यालय उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं बलौदाबाजार में किया गया है। सूची के संबंध में यदि किसी भी सदस्य को सूची प्रकाशन पर दावा आपत्ति प्रस्तुत करना हो तो दिनांक 13 दिसम्बर से 19़ दिसम्बर 2023 तक सोसायटी कार्यालय में सचिव, श्रीमती जानकी यदु या कार्यालय उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं बलौदाबाजार में सप्रमाण लिखित में प्रस्तुत कर सकते है। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निराकरण सोसायटी कार्यालय में दिनांक 20 दिसम्बर 20 को प्रातः 11 बजे से किया जावेगा। उक्त दावा आपत्तियों के निराकरण के दिन सदस्य उपस्थित हो सकते है। आपत्तियों के संबंध में पृथक से व्यक्तिगत सूचना नहीं दी जायेगी। यदि किसी सदस्य की कोई आपत्ति है और वह उपस्थित नहीं होता है तो भी उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर आपत्तियों का निराकरण किया जावेगा।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version