गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक सात के पार्षद अनिल चंद्राकर ने मणिपुर की हिंसक घटनाओं व महिलाओं पर हुए अत्याचार पर कहा कि या केंद्र और मणिपुर राज्य सरकार की नाकामियों का नतीजा है। इस घटना को लेकर पूरे देश में विरोध हो रहा है। इसके बावजूद केंद्र सरकार हाथ पर हाथ धरे केवल मूकदर्शक की भूमिका में है जो कि निंदनीय है। श्री चंद्राकर ने आगे कहा कि इस बर्बता पर देश के प्रधानमंत्री का मौन देश की शांति व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा रहा है। ऐसी घटना पर केंद्र सरकार को कड़े कदम उठाते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य के लिए पूरे देश में कंडी संदेश जाए। केंद्र को चाहिए कि मणिपुर के मुख्यमंत्री को तत्काल उनके पद से हटाए। अनिल चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री ऐसे कदम उठाएं कि महिलाएं मणिपुर सहित पूरे देश में अपने आप को सुरक्षित महसूस करें। उन्होंने आगे कहा कि आज मणिपुर सुरक्षित नहीं है तो कल छत्तीसगढ़ जैसे शांत प्रदेश में भी ऐसे हालत बन सकते हैं।
There is no ads to display, Please add some
