गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। लोकसभा एवं राज्यसभा के चल रहे सत्र में लगातार हो रहे और रोड पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भाव सिंह साहू ने मणिपुर मामले में केंद्र सरकार द्वारा कोई जवाब नहीं दिए जाने पर कहा कि मणिपुर के साथ ही अब हरियाणा में भी दंगों की शुरुआत हो गई है। जो चिंता का विषय है उन्होंने कहा कि मणिपुर मामले में प्रधानमंत्री को संसद में आकर सरकार का पक्ष प्रस्तुत करना चाहिए किंतु केंद्र सरकार के अड़ियल रवैया के चलते ही संसद लगातार बाधित हो रही है। और विपक्षी नेताओं को राष्ट्रपति के पास जाकर गुहार लगानी पड़ रही है। इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है। श्री साहू ने कहा कि मणिपुर के बाद हरियाणा में हिंसा की आग भड़क चुकी है। कहीं ऐसा ना हो धीरे-धीरे पूरे देश में हिंसा भड़कने लगे और सरकार का कोई जवाब ना दे उन्होंने कहा कि मणिपुर में जो भी हो रहा है उस पर केंद्र सरकार को तत्काल अपनी स्थिति स्पष्ट करना चाहिए और मुख्यमंत्री को तत्काल हटाना चाहिए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा संप्रदायिक माहौल खराब कर पुणे सत्ता में आने का रास्ता खोज रही है किंतु आगामी चुनाव में देश की जनता निश्चित रूप से सबक सिखाएगी उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री एक तरफ महिलाओं के सशक्तिकरण की बात कर रहे हैं वहीं दूसरी और मणिपुर में महिलाओं के साथ हो रही हिंसा के मामले में चुप्पी साधे हुए हैं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष साहू ने कहा कि संसद के दोनों सदनों में मानसून सत्र के दौरान गतिविधि का वजह सत्तारूढ़ भाजपा की हठधर्मिता का है सरकार अपनी जिद छोड़ कर संसद में प्रधानमंत्री जवाब दे तो गतिरोध गतिरोध अपने आप समाप्त हो जाएगा किंतु केंद्र सरकार अपनी जिद में अभी हुई है जिसकी वजह से सांसद का कामकाज लगातार प्रभावित हो रहा है।
मणिपुर हिंसा में मामले में केंद्र सरकार करें अपनी स्थिति स्पष्ट – भाव सिंह साहू
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
