उत्तर बस्तर कांकेर (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के तहत् 03 दिसम्बर को मतगणना स्थल शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज नाथियानवागांव कांकेर में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की मजिस्ट्रियल ड्यूटी लगाई गई है। जारी आदेशानुसार राष्ट्रीय राजमार्ग-30 ईशान वन प्रवेश द्वार व हॉटल के पास नाथियानवागांव मतगणना स्थल से एक किलोमीटर की परिधि तक नायब तहसीलदार कांकेर सुरेश कुमार राय की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर न्यू माकड़ी हॉटल व पंजाबी ढाबा से मतगणना स्थल तक नायब तहसीलदार पखांजूर (बान्दे) भरत लाल ब्रम्हे, कॉलेज प्रांगण के पंडाल एवं मेन रोड राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर संयुक्त कलेक्टर कांकेर मनीष मिश्रा, कॉलेज के मुख्य प्रवेश द्वार से कॉलेज प्रांगण के पंडाल में नायब तहसीलदार कांकेर अभिषेक देवांगन एवं नायब तहसीलदार कांकेर सुश्री उमेश्वरी देवांगन, मतगणना स्थल महिला विंग में संयुक्त कलेक्टर कांकेर सुश्री आस्था राजपूत तथा नायब तहसीलदार कांकेर सुश्री भाग्यश्री, मुख्य प्रवेश द्वार से कॉलेज भवन अन्दर परिसर में अनुविभागीय दण्डाधिकारी चारामा राकेश कुमार गोलछा तथा डिप्टी कलेक्टर कांकेर सुश्री हर्षलता वर्मा की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही मतगणना कक्ष विधानसभा क्षेत्र-79 अंतागढ़ के लिए अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी अंतागढ़ बी.एस. उईके, मतगणना कक्ष विधानसभा क्षेत्र-80 भानुप्रतापपुर के लिए नायब तहसीलदार आमाबेड़ा उमेश चौहान और मतगणना कक्ष विधानसभा क्षेत्र-81 कांकेर के लिए नायब तहसीलदार कांकेर विकास कुमार जैन की ड्यूटी लगाई गई है।
There is no ads to display, Please add some


