उत्तर बस्तर कांकेर (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के तहत् 03 दिसम्बर को मतगणना स्थल शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज नाथिया नवागांव कांकेर में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की मजिस्ट्रीयल ड्यूटी लगाई गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 ईशान वन प्रवेश द्वार व हॉटल के पास नाथिया नवागांव मतगणना स्थल तक तहसीलदार चारामा उमाशंकर जायसवाल की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर न्यू माकड़ी हॉटल व पंजाबी ढाबा से मतगणना स्थल तक तहसीलदार नरहरपुर सुधीर कुमार खलखो। कॉलेज प्रांगण के पंडाल एवं मेन रोड राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर नायब तहसीलदार सरोना संजय कुमार राय और नायब तहसीलदार कांकेर सुश्री भाग्यश्री। कॉलेज के मुख्य प्रवेश द्वार से कॉलेज प्रांगण के पंडाल में नायब तहसीलदार कांकेर अभिषेक देवांगन एवं नायब तहसीलदार कांकेर सुश्री उमेश्वरी देवांगन, मुख्य प्रवेश द्वार से कॉलेज भवन अंदर परिसर में संयुक्त कलेक्टर चारामा राजेश कुमार गोलछा तथा डिप्टी कलेक्टर कांकेर सुश्री आस्था बोरकर। मतगणना कक्ष विधानसभा क्षेत्र-79 अंतागढ़ के लिए तहसीलदार पखांजूर कुलदीप ठाकुर, मतगणना कक्ष विधानसभा क्षेत्र-80 भानुप्रतापपुर के लिए तहसीलदार भानुप्रतापपुर सुरेन्द्र कुमार उर्वशा और मतगणना कक्ष विधानसभा क्षेत्र-81 कांकेर के लिए नायब तहसीलदार कांकेर विकास कुमार जैन की ड्यूटी लगाई गई है।
There is no ads to display, Please add some
