गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 में मतदान का प्र्रतिशत बढ़ाने के लिए एक और नया प्रयोग किया है। इसके तहत राजिम विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी धनंजय नेताम ने नए मतदाताओं को नेवता पाती (निमंत्रण पत्र) भेजकर परिवार ईस्ट-मित्र मतदाताओं सहित मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे है। लोकतंत्र के इस महायज्ञ से जुड़ने के लिए एसडीएम की पाती इस बार मतदाताओं तक पहुंच रही है। विभिन्न प्रचार माध्यमों के जरिये भी मतदाताओं को आने वाली 17 नवंबर को मतदान करने जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने सभी मतदाताओं से मतदान की अपील की है। राजिम विधानसभा के रिटर्निंग अध्धिकारी एसडीएम धनंजय नेताम ने बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सभी मतदाताओं को निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किए गए है। आयोग राजिम विधानसभा के सभी मतदाताओं से अपेक्षा करता है कि वे मतदान स्थल पर अपना मत देने से पहले अपनी पहचान सुनिश्चित करने के लिए आयोग की ओर से जारी निर्वाचक फोटो पहचान पत्र दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि कोई निर्वाचक फोटो पहचान पत्र नहीं दिखा पाता है तो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उनके लिए 12 वैकल्पिक दस्तावेज भी अनुमत किए गए है। श्री नेताम ने बताया कि ऐसे निर्वाचक जो अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते है वे अपनी पहचान स्थापित करने के लिए आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केन्द्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/ पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंको/डाकघरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकार पहचान पत्र और भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसएबिलिटी आइडी (यूडीआईडी) कार्ड का उपयोग कर सकते है। श्री नेताम ने राजिम विधानसभा के सभी मतदाताओं से मतदान को अपना संवैधानिक अधिकार एवं नैतिक कर्तव्य मानकर मतदान अवश्य करें।
मतदाताओं को भेजा नेवता पाती (आमंत्रण पत्र), मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर कर सकेंगे मतदान-एसडीएम नेताम
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
