गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। चुनाव के दिन स्कूलों के स्काऊट गाइड के छात्रों ने मतदान केन्द्रों में मतदान करने आने वालों को काफी सहयोग किया। मतदाता मित्र के नाम पर छात्रों द्वारा किए गए कार्य को काफी सराहना मिली। इसी तारतम्य में समीपस्थ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसदाकला के स्काऊट और गाइड के छात्र-छात्राओं ने मतदाता मित्र बनकर मतदान करने आए लोगों की मदद की। विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र जोशी, जिला सचिव रोमन लाल साहू, जिला संगठन आयुक्त आशीष साहू, जिला गाइड आयुक्त श्रीमती सीमा साहू आदि के मार्गदर्शन एवं सहयोग से मतदान दिवस के दिन मतदान केन्द्र शासकीय प्राथमिक शाला भवन परसदाकला भाग 4 प्राथमिक शाला भवन गनियारी, प्राथमिक शाला भवन पतोरा में मतदाता मित्र के रूप में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसदाकला के स्काऊट गाइड के छात्र-छात्राओं ने दिव्यांग, निशक्तजन एवं बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक लाने एवं मतदान कराने में विशेष सहयोग दिया। इसके साथ ही मतदान केन्द्र पर छात्र-छात्राओं ने मतदाताओं को पानी पिलाने, लाईन लगवाने, मतदान हेतु प्रेरित करने जैसे कई सेवा कार्य उपरोक्त दिवस पर किया। उनके इस कार्य पर संस्था प्रमुख नारायण सिंह ठाकुर, स्काउट प्रभारी गिरवर यादव एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। स्काउट और गाइड के छात्र-छात्राओं में सोनाली, रूपाली, कोयल, भुनेश्वरी, डोमेश्वरी, योगेश्वरी, गीतांजलि तथा स्काउट शशिकांत, हरिशचंद्र, मनीष, लोकेश, खेमराज एवं अन्य स्काउट गाइड मतदाता मित्र के रूप में अपने कार्य को पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा से निभाया। सभी ने इनके कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की।
मतदाताओं को मतदान में मदद करने स्काउट छात्रों ने की मदद मतदाताओं ने की सराहना
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
