गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। पूर्व सांसद एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने मतदान के बाद दावा किया कि पूरे प्रदेश में बदलाव की बयार चल रही है। छत्तीयगढ़ के मतदाताओं ने मोदी के नाम और मोदी के काम के आधार पर भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। उन्होनें कहा कि क्षेत्र की महिलाओं ने स्वस्फूर्त घर से निकलकर अपने मताधिकार का उपयोग किया जो इस बात का घोतक है कि महतारी वंदन योजना जैसे वायदे से वे प्रभावित रही तथा भाजपा को जिताने के संकल्प के साथ उन्होंने मतदान में हिस्सा लिया। मतदाताओं ने भाजपा की गारंटी पर भरोसा जताया है। श्री साहू ने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा को दो तिहाई सीटें मिलेगी तथा भाजपा सरकार की वापसी होगी। उन्होंने राजिम विधानसभा के अधिकांश बूथों की जानकारी ली और दावा किया कि भाजपा राजिम सीट को दस हजार से ज्यादा लीट लेकर जीतेगी।
There is no ads to display, Please add some
