गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर-राजिम अनुविभाग के एसडीएम अनुविभाग धनंजय नेताम ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने मार्गदर्श में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के मददेनजर फिंगेश्वर राजिम अनुविभाग के सभी मतदान केन्द्रों में आज 8 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया है। फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 के तहत किया गया। एसडीएम धनंजय नेताम ने बताया कि जिला कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के संबंध में आज 8 फरवरी को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में दोपहर 01 बजे प्रेस कान्फ्रेंस लेकर मतदाता सूची की जानकारी साझा की। उन्होंने लोकसभा निर्वाचन के मददेनजर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं सशोधित करने के लिए विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया गया था। पुनरीक्षण पश्चात मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 8 फरवरी को सुबह 11 बजे फिंगेश्वर राजिम अनुविभाग के सभी मतदान केन्द्र में किया गया है।
There is no ads to display, Please add some


