गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार मतदाता सूची को शुद्ध करने तथा पात्र एवं युवा मतदाताओं (आयु वर्ग 18-19 के युवा नागरिकों) के पंजीयन के लिए अर्हता तिथि 01.01.2025 के संदर्भ में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण – 2025 कार्यक्रम के अंतर्गत 29 अक्टूबर 2024 को जिला गरियाबंद अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 54 राजिम के 274 मतदान केन्द्रों तथा 55 – बिन्द्रानवागढ़ के 300 मतदान केन्द्रों में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया हैं । उक्त कार्यक्रम के तहत 28 नवम्बर 2024 (गुरूवार) तक मतदान केन्द्रों में दावा – आपत्ति प्राप्त किये जाएंगे। इस दौरान मतदान केन्द्रों में अभिहित अधिकारी कार्यालयीन समय में उपस्थित रहेंगे जिनके पास आवेदन जमा किये जा सकते हैं। साथ ही 09 नवम्बर 2024 (शनिवार), 10 नवम्बर 2024 (रविवार) एवं 16 नवम्बर 2024 (शनिवार) 17 नवम्बर 2024 (रविवार) को सभी मतदान केन्द्रों में विशेष शिविर का आयोजन भी किया जावेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक कुमार अग्रवाल के द्वारा जिले के सभी नागरिकों से अपील की गई है। कि ऐसे नागरिक जिनकी आयु 01 जनवरी 2025 की स्थिति में 18 वर्ष पूर्ण हो रही हो तथा जिनका नाम पूर्व में मतदाता सूची में शामिल न हो पाया हो, वे सभी संबंधित मतदान केन्द्र में फार्म – 6 जमा कर मतदाता सूची में नाम अवश्य जुड़वाएं। इसके अतिरिक्त भारत निर्वाचन आयोग के वेब साईट पर  सीधे ऑनलाईन आवेदन भी किया जा सकता हैं।सभी मतदाताओं से यह अपील की जाती हैं कि वे इस दौरान मतदाता सूची में अपना नाम देखें। यदि उसमें कोई सुधार करवाना हो तो फार्म – 8 भरकर संशोधन करवाएं। मतदाता सूची की शुद्धता हेतु मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं की जानकारी भी अभिहित अधिकारी को देवें तथा फार्म – 7 भरकर मतदाता सूची से विलोपन करवायें। समस्त नागरिकों से अपील है कि वे स्वयं पहल करते हुए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी कर एक अद्यतन, स्वच्छ एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची निर्माण में अपना सहयोग देवे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version