
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कृषि उपज मंडी परिसर स्थित विधानसभा क्षेत्र क्रमांक- 54 राजिम एवं 55-बिन्द्रानवागढ़ के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम को आज मतदान सामग्री वितरण के लिए राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक सुश्री अंजू चौधरी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा की मौजूदगी में खोला गया। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान वीडियोग्राफी कराई गई। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्रीमती रीता यादव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी तीर्थराज अग्रवाल, अपर कलेक्टर अविनाश भोई, दोनो विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी राजिम धनंजय नेताम, रिटर्निंग अधिकारी बिंद्रानवागढ़ सुश्री अर्पिता पाठक मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


