गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। बुधवार 22 नवंबर को प्रातः जब 3 छात्राए अपने गांव से स्कूल आ रही थी तो सिंचाई विभाग फिंगेश्वर के सामने एकाएक मधुमक्खियों के झुंड ने इन तीनों छात्राओं सहित राहगीरों पर जोरदार हमला करते हुए इनको घायल कर दिया। राहगीरों ने तीनों छात्राओं को पास ही फिंगेश्वर के शासकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। प्रातः 11 बजे मुख्य मार्ग में स्थित सिंचाई कार्यालय के सामने एकाएक मधुमक्खी का झुंड देखा गया। राह चलते 7 लोगों को मधुमक्खियों ने अपने चपेटे में लिया। जिसमें 3 छात्राएं मधुमक्खी के हमले काफी जख्मी हुई। 4 अन्य लोग इधर उधर भागकर स्वयं को बचाया। फिलहाल तीनों छात्राओं को अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। अचानक इतनी ज्यादा मधुमक्खियों का मुख्य सड़क पर आ जाना किसी को समझ नहीं आ रहा है। घटना स्थल के आसपास पुलिस थाना, छात्रावास, कृषि कार्यालय, शिक्षा कार्यालय, जनपद पंचायत आदि अनेक शासकीय कार्यालय है। यहां हमेशा लोगों का आना जाना लगा रहता है। फिर एकाएक मधुमक्खियों का आक्रामण किसी को समझ नहीं आ रहा था। पीड़ित 30 वर्षीय कुलेश्वर साहू ने बताया कि हम लोग थाना तरफ से बस्ती जा रहे थे कि ठीक सिंचाई विभाग के सामने मधुमक्खियों का झुंड एकाएक राहगीरों पर आक्रमण कर दिया। आनन फानन में लोग इधर उधर भागने लगे। 3 शालेय छात्राएं मधुमक्खी के हमले से काफी जख्मी हो गई। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। तीनों छात्राएं दिव्या साहू, सीमा साहू, दीक्षा साहू रानी श्यामकुमारी देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पढ़ने वाली छात्राएं है।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
