गरियाबंद /छुरा (गंगा प्रकाश)। रुपनाथ बंजारे सतनामी समाज जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ गरियाबंद एवम हेमंत सांग जिलाध्यक्ष ने संत बाबा गुरु घासीदास की जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है रूपनाथ बंजारे ने कहा कि महान संत बाबा गुरु घासीदास ने सामाजिक आर्थिक शोषण तथा जातिवाद सामंतियों के अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध आवाज उठाकर मनखे मनखे एक समान है का संदेश दिया। बंजारे ने कहा कि समाज को एकता के सूत्र में पिरोने वाले बाबा गुरु घासीदास शांति सामाजिक समरसता के प्रतीक है। समाज को नई दिशा प्रदान करने में उनका अतुल्यनीय योगदान हैं। उनके उपदेश आज भी प्रासंगिक है। और हर साल 18 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। उनका जन्म 18 दिसंबर 1756 में छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में गिरौद नामक गांव में हुआ था. उन्होंने ऐसे समय में जन्म लिया था जब समाज में छुआछूत,ऊंच नीच का भेदभाव और झूठ कपट का बोलबाला था, ऐसे में उन्होंने समाज को एकता भाईचारे और समरसता का संदेश दिया था।
मनखे मनखे एक समान का संदेश दिया था बाबा गुरु घासीदास ने – जिलाध्यक्ष
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
