गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। मनरेगा के काम में एक ही समान अनेक मजदूरों की मजुरी काटने से नाराज मजदूरों ने तकनीकी सहायक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जनपद पंचायत परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। मनरेगा में जितना काम उतनी मजदूरी का मूल्यांकन होता है। परंतु ग्राम पंचायत सड़कड़ा के आश्रित ग्राम बिड़ोरा में तालाब खनन काम में बहुत ज्यादा मजदूरों की एक समान कटौती की गई है। जो कि कार्य मूल्यांकन में लापरवाही मानी जा रही है। मनरेगा कार्य की एक समान राशि कटौती को लेकर मूल्यांकन कर्ता तकनीकि सहायक को हटाने ग्राम बिड़ोरा के सैकड़ो ग्रामीण ने जनपद में हल्ला बोला। तकनीकि सहायक को हटाने पीओ को ज्ञापन सौंपा। विकासखंड फिंगेश्वर के ग्राम पंचायत सरकड़ा के आश्रित ग्राम बिड़ोरा में मनरेगा विभाग की ओर से तालाब गहराई करण का कार्य हो रहा है। ग्राम के सारे श्रमिक इस कार्य को रोजी रोटी समझकर कर रहे है लेकिन इस कार्य का मूल्यांकन आया तो उनकी रोजी काट दी गई और बहुत लोगों को एक समान काटी गई राशि मूल्यांकन में निकाली गई। इसी बात से नाराज होकर ग्राम के सैकड़ो लोगों ने तकनीकि सहायक अल्लेस देव का प्रभार उस ग्राम से हटाने के लिए जनपद पी ओ रीना धु्रवे का ज्ञापन सौंपा है। मनरेगा के काम की राशि कटौती को लेकर पूर्व सरपंच कमल भारती ने बताया कि तालाब गहरीकरण के काम को सभी मजदूर कर रहे है लेकिन यहां पर जब उसका मूल्यांकन किया गया तो अधिकांश श्रमिको की राशि एक समान काटा गया है जिसको लेकर हमें संशय है कि तकनीकि सहायक अल्लेस देव के द्वारा मेट से पूछकर कार्यालय में ही मूल्यांकन कर दिया गया है जबकि उसे स्थल में जाकर मूल्यांकन करना चाहिए। काम को लेकर सभी श्रमिक गोदी को एक बराबर नाप से नहीं खोदेंगे किसी का एक इंच कम होगा तो किसी का दो इंच होगा और उसके हिसाब से राशि की कटौती होगी लेकिन ऐसा नहीं किया गया है। एक समान रोजी काटकर तकनीकी सहायक ने मनमर्जी से रोजी काटने का काम किया है। हम सभी श्रमिक चाहते है कि हमारे ग्राम पंचायत से अल्लेस देव को हटाकर उसका प्रभार दूसरे को दिया जावे एवं शिकायत की जांच हो। इसके पहले ग्रामीणों ने मनरेगा की राशि कटौती को लेकर एवं तकनीकी सहायक को हटाने को लेकर जनपद प्रांगण में जमकर नारे लगाये। इस मामले को लेकर मनरेगा के पीओ रीना धु्रर्वे ने कहा कि मनरेगा का काम जितना काम उतना दाम पर चलता है। ग्रामीणों ने आवेदन दिया है जांच उपरांत ही कार्यवाही को गति दी जावेगी। इस अवसर पर पूर्व सरपंच कमल भारती, आदेश कुमार, लोकेश साहू, नोखराम साहू, राधेश्याम, नोहर साहू, दीनूराम, टीकम साहू, पंचूराम साहू, केशवराम साहू, चंद्रहास साहू, हेमंत कुमार, तिलेश्वर, प्रभुराम साहू, पंचुराम, लोकनाथ साहू, चंद्रहास साहू सहित बड़ी संख्या में महिलाए उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version