गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। बारिश के पानी की निकासी की समस्या को हल करने के लिए जनपद पंचायत फिंगेश्वर अध्यक्ष पुश्पा जगन्नाथ साहू के द्वारा ग्राम पंचायत चैतरा के वार्ड में नाली निर्माण का कार्य 04 लाख का प्रारंभ भूमिपूजन गुरूवार को किया गया है। रहवासियों को अब जल भराव की समस्या नहीं होगी। जनपद पंचायत फिंगेश्वर की अध्यक्ष पुश्पा जगन्नाथ साहू ने कहा कि मनुश्य के सम्यक विकास में शिक्षा का विशेश महत्व है। शिक्षा मनुश्य के आंतरिक गुणों के विकास की प्रक्रिया का नाम है, लेकिन अफसोस शिक्षा बच्चों के लिए अधिकाधिक सूचनाएं एकत्र करने का माध्यम बनकर रह गई है। इससे भी भयावह स्थिति तब होती है जब दिल पर चोट लगती जब हमारा अपना भविश्य यानी कोई बच्चा पढ़ाई स्कूल बीच में छोड़ देता है। हम सभी नित्य-प्रतिदिन अक्सर आगे बढ़ने की होड़ में ऐसी तमाम चीजों और घटनाओं को नजर अंदाज करते हुए बढ़ते जाते हैं, लेकिन क्या हमने कभी सोचा है कि जीवन के मायने क्या है, इस छोटे से जीवन में जिसमें सांसो की पूंजी सीमित है क्या हम कुछ ऐसा न कर लें कि संसार से जाने के बाद भी लोगों के मन में हमारे लिए प्यार बना रहे। जो भी महापुरूश हुए है सबके पास हमारी ही तरह चौबिस घंटे का समय रहा है लेकिन उन्होंने समय का सदुपयोग करते हुए ऐसे तमाम सेवा प्रकल्प चलाए जिससे वे आज भी अमर है। इसीलिए कहती हूॅ विकास की सही मायने में शिक्षा है। अध्यक्ष ने लोगों को बताया कि दो पूर्व जनपद की सामान्य सभा की बैठक चैतरा की स्कूल को मॉडल स्कूल की विकास के लिए चयनित किया गया है।
There is no ads to display, Please add some


