गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। इन दिनों महिलाओं पर हो रहे यौन उत्पीड़न विशेषकर पश्चिम बंगाल की चर्चा करते हुए जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेत्री मधुबाला रात्रे ने पश्चिम बंगाल में यौन उत्पीड़न की कई घटनाओं को बेहद संगीन बताते हुए ममता बनर्जी सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल गुंडो और बलात्कारियों के हाथों में है। सप्ताह भर के भीतर ही पश्चिम बंगाल में 7 घटनाएं हो चुकी है। अपराध करने वाले टीएमसी के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। जिस तरह से उन्होंने देश और बिहार, असम, दिल्ली के जलने की बात कही है वो शर्मनाक है। केन्द्र सरकार को पश्चिम बंगाल की स्थिति को लेकर संज्ञान लेते हुये फैसला लेना चाहिए और राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहिए। श्रीमती मधुबाला रात्रे ने कहा कि बाहरी रोहिंग्याओं को बसाकर ममता बनर्जी उन्हें संरक्षण दे रही है। उन्हें खुलेआम हत्या, बलात्कार सहित संगीन अपराधों को अंजाम देने के लिए ममता बनर्जी ने खुली छूट दे रखी है। न्याय के लिए आवाज उठाने वालों पर दमनात्मक कार्यवाही कर रही है। विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं का टारगेट किलिंग किया जा रहा है। शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में ममता बनर्जी देश को जलाने की बात कर देश विरोधी बयान देने से भी पीछे नहीं हट रही। अपने राज्य में कानून व्यवस्था को तार-तार करने वाली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बिहार, असम, दिल्ली, ओड़िसा सहित पूरे देश को जलाने की बात कर रही है। जिला पंचायत की सदस्य भाजपा नेत्री मधुबाला रात्रे ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में इस प्रकार का विरोधाभाषी बयान अशोभनीय व अस्वीकार्य है। ममता को तत्काल पद से इस्तीफा देकर खुद को कानून के हवाले करना चाहिए।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version