मुख्यमंत्री श्री साय ने खिलाड़ियों को दी शाबासी

कहा-अबुझमाड़ के युवाओं ने मलखंब को पहुंचाया देश-विदेश में

रायपुर/नारायणपुर(गंगा प्रकाश)। नारायणपुर जिले के युवा मलखंब कलाबाजों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सामने शानदार तरीके से अपनी कला का प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने मलखंब के खिलाड़ियो संे मुलाकात कर उनके बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि मलखंब खिलाड़ियों ने अबुझमाड़ का नाम अपनी खेल प्रतिभा के बल पर देश-विदेश में रोशन किया है। उन्होंने मलखंब के खिलाड़ियों को शाबासी और अपनी शुभकामनाएं भी दी।

उल्लेखनीय है कि नारायणपुर के मलखंब के युवा खिलाड़ियों ने इंडियाज गाॅट टैलेंट के विजेता का खिताब जीतकर देश-विदेश में अबूझमाड़ का नाम गौरवान्वित किया है। वहीं इन युवा मलखंब खिलाड़ियों ने अमेरिकाज गाॅट टैलेंट प्रतियोगिता में भी प्रवेश प्राप्त कर लिया है। इस मौके पर मलखंब खिलाड़ी नरेंद्र गोटा, फुल सिंह सलाम, युवराज शाम, राकेश कुमार वरदा, कोच मनोज प्रसाद, सौरभ पाल आदि अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version