गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जारी चुनावी संकल्प पत्र को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ने छलावा से ज्यादा कुछ नहीं करार देते हुए कहा कि इसमें महंगाई से त्रस्त जनता और भीषण बेरोजगारी की मार झेल रहे युवाओं को राहत देने के लिए न तो कोई बात की गई है और न ही कोई उपाय इनके पास है। यह घोषणा पत्र निराशाजनक है जिसमें बीजेपी ने सिर्फ और सिर्फ अपने फायदे के लिए जनता को संकल्प के नाम पर छलावा दिखाकर बरगलाने का काम किया है। किसानों के लिए आज तक एमएसपी लागू नहीं कर पाए। भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है जिसे पिछले 10 साल से जनता देख रही है। 10 साल में केन्द्र की बीजेपी सरकार कुछ खास नहीं कर पाई और अब 2047 के सपने दिखाकर देश का संविधान व लोकतंत्र को मनमाने ढंग से तोड़-मरोड़ कर पेश करने की कोशिश में लगे है। देश की जनता अब इनके बहकावे में नहीं आने वाली। भाजपा घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ओमप्रकाश बंछोर, हरिशंकर श्रीवास्तव, अनिल चंद्राकर, रूखमणी मांडले, करीम खान, रामकृष्ण तिवारी आदि शामिल है।
There is no ads to display, Please add some
