गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर के अध्यक्ष रूपेश साहू के नेतृत्व में ग्राम बोरीद के हाट बाजार में बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए व्यापारी एवं दुकानदारों से महंगाई को लेकर चर्चा किया गयी एवं डबल इंजन की सरकार के द्वारा लगातार धोखाधड़ी एवं उनके द्वारा किए गए चुनावी घोषणाओं को पूरा न करने का आरोप लगाया गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने व्यापारी एवं मार्केट में खरीदी कर रहे आम जनता से आने वाले लोकसभा चुनाव में जुमले करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार के विरोध में एवं कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील किया उक्त अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू, जिला महासचिव करीम खान, जोन कांग्रेस के अध्यक्ष कमल भारती, जोन कांग्रेस के उपाध्यक्ष गेंद लाल यादव, जाकिर खान, शैलेंद्र धु्रव, अशोक साहू, अमरलाल साहू, अमन रात्रि, देवेंद्र साहू, जगमोहन यादव, धनंजय साहू सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version