गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। महतारी वंदन की पहली किश्त की राशि मिल जाने से नगर की भाजपा नेत्रिया काफी खुश है। उन्होंने कहा की विधानसभा चुनाव के समय हमने घर घर जाकर महतारी वंदन के आवेदन महिलाओ से भरवाए थे। उसके पुरे हो जाने से अब लोकसभा चुनाव के प्रचार में हमें काफी संबल मिलेगा। भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री संतोषी श्रीवास्तव ने कहा की महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं के लिए अच्छी खबर है सालाना 12 हजार यानी हर महीने एक हजार रुपए मिलने की उम्मीद लगाई महिलाओं के इंतजार की घड़ियां खत्म हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़कर और बटन दबाकर महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की पहली किस्त एक-एक हजार रुपए जारी की प्रदेश की 70 लाख से अधिक विवाहित महिलाओं के खाते में डीबीटी के जरिए उक्त राशि ट्रांसफर की कुल 6 सौ 55 करोड़ की पहली किस्त जारी की गई। भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष पद्मा यदु ने कहा की मुख्यमंत्री साय की हमारी भाजपा सरकार किसान, गरीब, आम जनता, महिलाओं, युवाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है मोदी की गारंटी के अंतर्गत राज्य सरकार 100 दिनों के भीतर ही अपना एक और वायदा पूरा किया है उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से समर्पित होकर प्रदेश की जनता के हित में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह योजना एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है और हितग्राहियों के पात्र होने के साथ ही चरण दर चरण राशि भुगतान की प्रक्रिया भी जारी रहेगी। महिला मोर्चा की मंडल महामंत्री भुवनेश्वरी साहू ने कहा की महिला सशक्तिकरण की दिशा में आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने के लिए महतारी वंदन योजना एक कारगर कदम है। प्रदेश की महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा इस योजना की शुरूआत की गई है महिलाओं को इस योजना से प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि दी जाएगी। साल में कुल 12 हजार की राशि मिलेगी। महिलाएं घर चलाने के साथ-साथ ही घर की बजट बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है उन्हें घर की जिम्मेदारियों का निर्वहन करना बखूबी आता है महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक बल मिलेगा और उनके हाथों में एक राशि रहेगी। महिला वंदन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करने वालो में भाजपा की महिला नेत्रिया श्रीमती शांति कोसरे, सीमा ठाकुर, लक्ष्मी श्रीवास्तव, अनीता शर्मा आदि शामिल थी।
There is no ads to display, Please add some


