जिला एवं ब्लॉक मुख्यालय, नगरीय निकाय क्षेत्रों में होंगे कार्यक्रम, वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री करेंगे हितग्राहियों से सीधा संवाद

छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त करने अभियान का होगा शुभारंभ

लखनपुर(गंगा प्रकाश)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के अवसर पर 07 मार्च को प्रदेश में राज्य मुख्यालय के साथ-साथ समस्त जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय, नगरीय निकाय क्षेत्रों में महिला सम्मेलन का आयोजन, महतारी वंदन सम्मेलन के रूप में किया जा रहा है। प्रदेश में नवीन महतारी वंदन योजना लागू की गयी है, जिसके अंतर्गत 01 मार्च से योजना को लागू करते हुए 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को एक हजार रुपए की मासिक वित्तीय सहायता राशि दी जानी है। प्रथम बार इस योजना से हितग्राहियों को दिनांक 07 मार्च को प्रथम सहायता राशि दिया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी से इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में महतारी वंदन योजनांतर्गत एक-एक हजार रूपए प्रथम सहायता राशि का अंतरण किया जायेगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त करने के अभियान का शुभारंभ किया जाएगा।
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कुल 2,33,379 महिलाओं को राशि का अंतरण किया जाएगा। जिला मुख्यालय के साथ ही सभी विकासखण्ड में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हितग्राहियों को भुगतान ऑनलाईन डीबीटी मोड में किया जाएगा।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version