गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। मोदी की एक और गारंटी महिला वंदन के शुरू हो जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह उफान पर है। भाजपाईयों को बधाई देते हुए फिंगेश्वर भाजपा के वरिष्ठ नेता भागवत हरित ने कहा कि योजना के पात्र हितग्राहियों को 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा योजना की पहली मासिक किश्त की राशि का वितरण किया गया। कुल राशि 655.57 करोड़ रूपए डीबीटी के माध्यम से वितरित की गई। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की पात्र विवाहित महिलाओं को 12 हजार रूपए वार्षिक (एक हजार रूपए मासिक डीबीटी) भुगतान किए जाएंगे। भाजपा नेता नमामि गंगे के प्रदेश संयोजक अशोक राजपूत ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक स्वावलम्बन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार तथा परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलम्बन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना लागू किये जाने का निर्णय लिया गया है। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीष हरित ने कहा कि सामाजिक सहायता योजनाओं के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं के माध्यम से प्रतिमाह 1000 रूपए से कम पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को यह योजना लाभ प्रदान करेगी। महतारी वंदन योजना के तहत, इन महिलाओं को अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाएगी ताकि वे प्रतिमाह 1000 रू. की राशि प्राप्त कर सके। इस योजना को प्रदेश की विवाहित महिलाओं से जबरदस्त प्रतिसाद मिला है। महतारी वंदन योजना अंतर्गत कुल 70,26,352 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 11,771 आवेदनों को निरस्त किए गए। शेष महिलाओं को 12000 रू. सालाना दिए जायेंगे। भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष राजू साहू ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना के लिए राज्य सरकार ने वर्ष 2024-25 के बजट में 3000 करोड़ रू. का प्रावधान किया है। योजना के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए महतारी वंदन योजना न केवल वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है बल्कि सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने के लिए एक प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है। विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version