गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत पहली किश्त एक हजार रुपए रविवार को लाभार्थियों के खाते में डाल दिए गए लेकिन बहुतों के एकाउंट में राशि अब तक नहीं आई है। सरकार द्वारा जानकारी दी गई है कि ट्रांसफर किए गए पैसे अगर आपके खाते में नहीं आया तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर पैसे नहीं आए है तो सबसे पहले आप ये पता करें कि आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक है या नहीं। अगर बैंक से आधार लिंक है तो ये भी सुनिश्चित करें कि डीबीटी इनेबल है या नहीं। आप अपने बैंक में जाकर सबसे पहले केवाईसी फॉर्म मांगे। फिर फॉर्म को भरकर एवं पैन आधार कार्ड की फोटोकॉपी लगाकर जमा करें। इसके साथ ही बैंक अधिकारी से बोले कि आपको अपने बैंक अकाउंट में आधार नंबर लिंक करवाना है एवं डीबीटी सुविधा इनेबल करवाना है। जैसे ही आपके बैंक अकाउंट में आधार लिंक एवं डीबीटी ऑन हो जाएगा, आपके बैंक अकाउंट में महतारी वंदन योजना का पैसा जमा हो जाएगा।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में प्रदेश महतारी वंदन योजना का कियान्नवयन शुरु किया गया है। योजना अन्तर्गत गरियाबंद जिले में लगभग 1 लाख 84 हजार महिलाओ द्वारा आवेदन किये गए है योजना का क्रियान्वयन सुचारु रूप से सुनिश्चित किये जाने हेतु राज्य मुख्यालय क साथ साथ गरियाबंद जिले में भी कंट्रोल रूम बनाया गया है तथा हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है। ताकि किसी भी महिला हितग्राही को कोई समस्या हो तो हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके अपनी समस्या का निराकरण कर सकते है। राज्य मुख्यालय कण्ट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर 0771-2220006 एवं 0771-6637711 तथा गरियाबंद जिले के कण्ट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर 7646964932 है। इन नम्बरो में संपर्क कर समस्या का समाधान किया जा सकता है। आज इस योजना की पहली किश्त महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए हैं। लेकिन योजना शुरु होते ही बड़ी संख्या में महिलाओं ने एकाउंट में राशि नही आने की शिकायत की है। इसे लेकर सरकार द्वारा कहा गया है कि अगर खाते में पैसा आया नहीं तो महतारी वंदन योजना की वेबसाइट खोलना होगा। इसके बाद मेनू में आवेदन की स्थिति विकल्प को सेलेक्ट करें। इसके बाद अपना लाभार्थी क्रमांक या मोबाइल नंबर या अपना आधार कार्ड संख्या कोई भी एक डिटेल इंटर कीजिए। इसके बाद स्क्रीन में दिए गए कैप्चा कोड को निर्धारित बॉक्स में भरें डिटेल इंटर करने के बाद नीचे सबमिट बटन पर क्लिक कीजिए जैसे ही डिटेल्स वेरीफाई होगा महतारी वंदन योजना लाभार्थी आवेदन एवं भुगतान की स्थिति दिखाई देगा यहां पर आप चेक कर सकते हैं कि महतारी वंदन योजना का पैसा आपके बैंक अकाउंट में आया है या नहीं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version