गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा नमो गंगामि के प्रदेश संयोजक अशोक राजपूत ने महतारी वंदन योजना लागू करने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का समस्त छत्तीसगढ़ की माताओं बहनों की तरफ से आभार व्यक्त किया है। श्री राजपूत ने कहा कि महिलाओं की इस योजना जिसमें वर्ष में 12000 रूपए से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलेगा। वही 9 से 14 वर्ष की लड़कियों को सर्वाईकल कैंसर से बचाने वैक्सीनेशन जिसमें की लाखों बच्चियों को इस बीमारी से बचाया जा सकेगा।
There is no ads to display, Please add some


