रायपुर (गंगा प्रकाश)। महापौर एजाज ढेबर को सोमवार रात को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि बीपी की वजह से उन्हें आईसीयू में रखा गया। स्थिति नार्मल होने के बाद देर रात उन्हें घर जाने की इजाजत दी जाएगी । बताया जा रहा है कि मेयर ढेबर रात को अपने बंगले में लोगों से मुलाकात कर रहे थे।इसी दौरान उन्हें थोड़ा असहज महसूस हुआ। तबीयत बिगड़ने पर वहां मौजूद लोगों और परिवार वाले उन्हें निजी अस्पताल लेकर गए। डाक्टरों ने फौरन उन्हें आईसीयू में रखकर इलाज शुरू किया। फरिश्ता अस्पताल Farishta Hospital सिविल लाइन में भर्ती हुए थे जहां उनका इलाज डॉ ए फरिश्ता ने किया है। उन्होंने कहा है कि एजाज ढेबर को चक्कर आया और पसीना होने पर तत्काल फरिश्ता अस्पताल के ICU में एडमिट हुए। जहां उनका इलाज चल रहा है। सीनियर कार्डियोजोलिस्ट डॉ. ए फरिश्ता ने बताया है कि एजाज ढेबर को हार्ट से जुडी कोई बीमारी नहीं है उनका चेकउप चल रहा मगर उनको डॉक्टरों की निगरानी में रखना जरुरी है और वो खतरे से बाहर है। इसे देखते हुए 2 से 4 घंटे बाद उनकी हालत को देखकर डिस्चार्ज किया जा सकता है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version