प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, भाई-बहन के रिश्ते को बताया समाज की सबसे मजबूत डोर
रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ टेनिस एसोसिएशन के महासचिव एवं ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सम्मान और जिम्मेदारी का प्रतीक है, जो भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और अधिक मजबूत बनाता है।
अपने शुभकामना संदेश में होरा ने कहा कि राखी का धागा भले ही साधारण दिखाई देता हो, लेकिन इसके पीछे भावनाओं, स्नेह और अटूट विश्वास की गहरी भावना जुड़ी होती है। बहन जब भाई की कलाई पर राखी बांधती है तो वह उसके सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना करती है, वहीं भाई भी जीवनभर उसकी रक्षा और सम्मान का संकल्प लेता है।
गरियाबंद में रक्षाबंधन की धूम, भाइयों की कलाई पर सजा बहनों का प्यार
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में परिवार और रिश्तों को विशेष महत्व दिया गया है। रक्षाबंधन का पर्व हमें अपने संबंधों की अहमियत समझाने के साथ-साथ परिवार के प्रति जिम्मेदारियों का भी एहसास कराता है। आज के व्यस्त जीवन में ऐसे पर्व परिवार के सदस्यों को एक-दूसरे के करीब लाने और रिश्तों में नई ऊर्जा भरने का कार्य करते हैं।
गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि रक्षाबंधन का संदेश केवल भाई-बहन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज में प्रेम, सद्भाव, सहयोग और परस्पर सम्मान की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। परिवार की एकता और रिश्तों की मजबूती ही एक सशक्त समाज की नींव होती है।
राखी के साथ भाई की सुरक्षा का वादा, हेलमेट बना रक्षा कवच
उन्होंने समाज से बहनों और बेटियों के सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनने का आह्वान करते हुए कहा कि जब परिवार और समाज में महिलाओं को सम्मान मिलेगा, तभी वास्तविक विकास और सकारात्मक बदलाव संभव हो सकेगा।
अंत में होरा ने प्रदेशवासियों से आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने का संकल्प लेने की अपील करते हुए सभी भाई-बहनों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में प्रेम और विश्वास की नई रोशनी लेकर आए।
