रायगढ़(गंगा प्रकाश)। रायगढ़ के कोड़ातराई स्तिथ महाबीर सॉ मिल संचालक पदमन चौधरी कि मनमानी चरम पर है, महाबीर सॉ मिल द्वारा बेधड़क लकड़ी का कार्य किया जा रहा है जिससे बार बार शिकायत के बाद भी आखिर कार्यवाही क्यों नहीं हुई,वन विभाग रायगढ़ के द्वारा जाँच करने पर शिकायत कर्ता का शिकायत सही पाया गया जिससे महाबीर सॉ मिल को सीज कर दिया गया पर कुछ दिन बाद फिर से मिल बेखौफ़ होकर संचालन किया गया जिससे वन अमला पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं, वन विभाग कार्यवाही के नाम से खाना पूर्ति तो कर दिया पर पुनः मिल संचालित करने पर शिकायत कर्ता वाट्सअप के माध्यम से वन विभाग डीएफओ को बार बार सूचित किया गया पर वन अमला इस मामले पर चुप्पी साध ली है इससे ये प्रतीत होता है कि वन विभाग कि सहमति स्वीकृति है, जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं वन विभाग के नाक के नीचे धड़ल्ले से अवैध सॉ मिल का संचालन करना और कोई ठोस कार्यवाही न होना ऐसे मे वन विभाग कि छबि धूमिल हो रही है ऐसे मे अवैध रूप से संचालित महाबीर सॉ मिल को पुनः सील करके संचालक पर उचित कार्यवाही करना वन अमला के लिए संजीवनी प्राप्त होगा जिससे वन अमला कि छबि बने रहे।।

क्या कहते हैं शिकायत कर्ता

शिकायत कर्ता मिनकेतन चौधरी ने बताया कि ट्राली आरा मशीन को वन विभाग द्वारा बिना लायसेंस के अवैध पाए जाने पर 24 नवंबर 2022 को सील बंद कर दिया गया था, वर्तमान मे उक्त ट्राली आरा मिल का संचालन पुनः हो रहा है मिल का सील टुटा हुआ है, जिसकी संचालन पुनः होने पर वन मण्डलाधिकारी रायगढ़ को सुचना वाट्सअप के माध्यम से विडिओ एवं फोटो भेजा गया था पर अभी तक किसी प्रकार का जाँच पुनः नहीं किया गया है जो कि नियम के विरुद्ध है ऐसे मे हमे वन विभाग कि संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता, तथा पूरी जानकारी को सुचना अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी भी माँगा गया है  उचित जानकारी मिलते ही जल्द ही कोर्ट कि शरण मे जाने को बाध्य हो जाएंगे ।

क्या कहते हैं वन मंडलाधिकारी रायगढ़

महाबीर सॉ मिल का पूर्व मे जाँच किया गया था उसे सील किया गया है, अगर सचालित है तो पुनः कल उड़नदस्ता कि टीम भेजी जाएगी और गलत पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही संचालक पर किया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version