गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फणिकेश्वर नाथ शासकीय महाविद्यालय के विज्ञान संकाय के समस्त छात्र.छात्राओं को विज्ञान विभाग प्रमुख श्री रितेश गोलछा के निर्देशन में रतनपुर कानन पेण्डारी जूलॉजिकल पार्क एवं खुंटाघाट जलाशय का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। सबसे पहले प्राणीशास्त्र के विभागाध्यक्ष सुश्री ऊर्वशी चंद्राकर के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने चिड़िया घर में विभिन्न पशु.पक्षियों की उत्पत्ति का इतिहासए उनकी प्रजाति एवं विशेषताओ को जाना एवं विषय संबंधित प्रोजेक्ट तैयार करने हेतु जानकारी अर्जित की। ।वनस्पति शास्त्र के शिक्षक श्री हिमांशु साहू ने छात्र.छात्राओं को इस पार्क में स्थित विभिन्न प्रजाति के पेड़.पौधों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी ।इसके पश्चात छात्र छात्राओं को खुटाघाट जलाशय का भी भ्रमण कराया गया जहाँ भौतिकशास्त्र विषय के छात्रों को बांध मे संचित जल की स्थितिज ऊर्जा एवम जल की गतिज ऊर्जा से टरबाइन के माध्यम से कैसे विद्युत ऊर्जा का उत्पादन किया जा सकता है इसकी जानकारी दी गई। छात्र छात्राओं के राज्यस्तरीय सामान्य ज्ञानवर्धन की दृष्टि से उन्हें छत्तीसगढ राज्य की प्रथम राजधानी रतनपुर में मंदिरों एवं अन्य पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया गया एवम उनके इतिहास की जानकारी दी गई। शैक्षणिक भ्रमण के सफल आयोजन के लिए संस्था प्रमुख श्रीमती श्वेता मिश्रा एवम आंतरिक गुणवत्ता मूल्यांकन प्रकोष्ठ के संयोजक श्री कमलेश्वर प्रसाद निषाद ने विज्ञान विभाग के सभी प्राध्यापकगण एवं छात्र.छात्रओ को शुभकामनाएं दी। इस शैक्षणिक भ्रमण में छगन रात्रे अजय बंजारे खेमलता सोनकर सहित 56 विद्यार्थी शामिल हुए ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version