गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। श्री बीरेन्द्र दीपक शिक्षा महाविद्यालय जामगांव जिला गरियाबंद (छ.ग.) में बी.एड. प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के द्वारा साप्ताहिक गतिविधि के अंतर्गत विकसित भारत 2047 पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की संचालिका उषा शर्मा के सानिध्य में यह कार्यकम सुचारू रूप से संपन्न किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मॉ सरस्वती की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम में समस्त छात्र-छात्राओं के द्वारा विकसित भारत 2047 पर विभिन्न प्रकार के आकर्षक गीत, भाषण, कविता, वाद-विवाद, रंगोली एवं पोस्टर की प्रस्तुती की गई। कार्यकम में छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति सराहनीय रही तथा महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के द्वारा विकसित भारत 2047 पर छात्र-छात्राओं को संदेश देने के साथ प्रोत्साहित किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। उक्त कार्यकम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।
There is no ads to display, Please add some


