सितेश सिरदार उदयपुर/ लखनपुर (गंगा प्रकाश)। रेणुका नदी के तट पर जमदाग्नि ऋषि के तपोभूमि स्थित देवगढ़ मंदिर में हर हर महादेव की गूंज से महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजन पाठ करने श्रद्धालुओं का सवेरे से शाम तक तांता लगा। जिससे आसपास क्षेत्र में भक्ति मय का माहौल निर्मित है।
सरगुजा जिले से 45 किलोमीटर दूर प्राचीन पुरातत्व स्थल देवगढ़ मंदिर में महाशिवरात्रि पर प्रातः काल से ही श्रद्धालु जलाभिषेक कर पूजा पाठ करने पहुंचे जहां मेला समिति व प्रशासनिक टीम ने महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग बैरिकेड व्यवस्था बनवाई है। जिसमें लाइन लग श्रद्धालु हर हर महादेव की नारे लगाकर हाथ में नारियल, अगरबत्ती, जल, अक्षत, बेलपत्र, दुध लिए मंदिर के गर्भ गृह के शिवलिंग में ठोँगा सिस्टम से लगे पात्र में जलाभिषेक किया और शिव भक्त रक्षा सूत्र बांधकर अपने सुख-दुख समृद्धि की कामना की और श्रद्धालु मंदिर के बाहर गेट से पूजन पाठ किया वही इस मौके में स्थानीय समिति एवं पुलिस बल की 24 घंटे तैनात होकर शांति रूप से पूजन पाठ करने में सहयोग प्रदान किया।

मंदिर परिसर के अंदर मुख्य पुजारी उमेंद्र वैष्णव व कामता वैष्णव ने बताया प्रातः काल से ही शिव भक्ति पूजा के साथ जलाने से करने लाखों की संख्या में पहुंच रहे हैं। कई श्रद्धालु घर से श्रद्धा भाव भक्ति से शिव मंदिर पहुंच शिवलिंग में पूजा करने के लिए आतुर है परंतु गर्भ गृह में प्रतिबंधित होने की वजह से बाहर से ही पूजन पाठ कर रहे हैं।
अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि महाशिवरात्रि के अवसर पर देवगढ़ और महेशपुर मंदिर पहुंच पूजन पाठ कर जलाभिषेक किया इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनता का सुख समृद्धि एवं खुशहाली का कामना किया।

वहीं उदयपुर से पांच किलोमीटर दूर पुरातत्व स्थल एवं प्राचीन स्थित महेशपुर शिव मंदिर में भी महाशिवरात्रि के अवसर पर आसपास सहित दूर दराज के श्रद्धालु पहुंच लाइन लगकर जलाभिषेक कर पूजन पाठ किया और यहां दिनभर भक्ति मय का माहौल निर्मित रहा। बता दें कि यहां भी पूजन पाठ करने के लिए प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हो रही है।
There is no ads to display, Please add some


