फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)।-महासमुंद में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अपने कोंडागांव प्रवास के दरम्यान छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम कैबिनेट मंत्री का सड़क मार्ग से फिंगेश्वर आगमन हुआ। इस अवसर पर फिंगेश्वर बोरिद नदी चौक में फिंगेश्वर सहित ग्राम्यांचल के कांग्रेस जन तथा महिला पुरुषों द्वारा आतिशी स्वागत किया गया।स्वागत में उमड़े जन सैलाब ने मोहन मरकाम जिंदाबाद के नारे के साथ ही अपने प्रिय विधायक अमितेश शुक्ल के समर्थन में जोर शोर से नारे लगाए। कांग्रेस जनों के स्वागत से भाव विभोर श्री मरकाम ने समयाभाव पर खेद जताते हुए लोगों को कोंडागांव निज निवास आने का आग्रह किए। स्वागत करने वालों में फिंगेश्वर अंचल कांग्रेस के समन्वयक बिसौहा हरित डीण् केण् ठाकुर पूर्व जिला महामंत्री डोंगर सिंह मरकाम सेक्टर अध्यक्ष कमलेश यदु पार्षद कमल भारती शरद चतुर्वेदी युवराज सिन्हा टीकम तारक गैंद राम यादव मनोज सोनवानी अशोक साहू माखन राम ध्रुव सरपंच लखन साहू कमलेश सिन्हा मानिक राम मरकाम पीलू राम सतनामी शिव कुमार निषाद कामलेश ध्रुव द्वारका सतनामी श्रीमति मधुबाला रात्रे जिला पंचायत सभापति धनेश्वरी राधा सेन संध्या सिन्हा नीतू निषाद भारती बिरोड़ा खेमिन सचिव भुनेश्वरी ललिता गोदावरी किरण प्रमिला सावित्री रूखमणी कामनी नीतू साहू सुखम कौशल्या निर्मला सोनिया साहू बिंदु अनीता आदि ने जमकर स्वागत करते हुए अपने विधायक पर आस्था व्यक्त किए।
There is no ads to display, Please add some


