दो जिला पंचायत सदस्य, 80 सरपंच, 100 से अधिक पंच भाजपा में शामिल

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।* महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस को चुनाव के पहले ही बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को भाजपा के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान भाजपा प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की मौजूदगी में जिला पंचायत सदस्य मधुबाला रात्रे सहित गरियाबंद जिले के 1500 से अधिक कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह देव ने भाजपा का गमछा पहनकर प्रवेश करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान किया और उन्हें आगामी चुनाव में एकजुट होकर भाजपा का परचम लहराने का संकल्प भी दिलाया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, सांसद चुन्नीलाल साहू, लोकसभा प्रभारी मोतिलाल साहू, सह प्रभारी भावना बोहरा, विधायक रोहित साहू, लोक सभा सह संयोजक संतोष उपाध्याय, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि पूरे देश में भाजपा के पक्ष में वातावरण है। देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा है। छत्तीसगढ़ में भी में भाजपा की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नेतृत्व के  प्रदेश सरकार ने मोदी की एक-एक गारंटी को पूरा किया है। यही कारण है कि आज समूचे छत्तीसगढ़ में प्रदेश की जनता का विश्वास मोदी के प्रति दुगुना हुआ है। इसके चलते कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि कांग्रेस का दामन छोड़ प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा करते हुए लोगों की सेवा और प्रदेश के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने जा रहे हैं। उन्होंने आज यहां भाजपा प्रवेश करने वाले 1500 से अधिक कार्यकर्ताओं को का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही देश की इकलौती पार्टी है जो राष्ट्र सेवा के भाव के साथ काम करती है। हम राजनीति नही राष्ट्रनीति करते है। इस पार्टी में परिवारवाद नहीं बल्कि एक-एक कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है। आज हम गर्व से कह सकते हैं कि एक छोटा सा कार्यकर्ता भी भारतीय जनता पार्टी में रहते हुए अपने राज्य और देश का नेतृत्व कर सकता है।

इस दौरान उन्होंने बताओ को आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीतने का आव्हान दिलाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत आज विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था है। विकसित भारत के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने गांव, गरीब, किसान, महिलाओं हर वर्ग के विकास के लिए काम किया है। 10 साल तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में देश को एक सशक्त नेतृत्व मिला और भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गरीबी के जीवन को खुशहाली लाने का काम किया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने हमें 400 पर का लक्ष्य दिया है इसके लिए छत्तीसगढ़ से भी 11 सिम हमें जीतकर देनी है महासमुंद लोकसभा में कमल खिलाने की जिम्मेदारी आप सभी कार्यकर्ताओं की है। आज से ही सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनावी रण में उतर जाए और मोदी की गारंटी और मोदी सरकार की योजनाओं को लेकर जन-जन तक पहुंचे।

कांग्रेस पर निशाना

सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष शिवदेव ने कांग्रेस पर निशाना चाहते हुए कहा कि 5 साल में कांग्रेस जनता से किया 36 वादे भी पूरे नहीं कर पाई वहीं दूसरी ओर भाजपा ने विधानसभा चुनाव में किया वादा महज 90 दिनों में पूरा करके दिखाया है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किसानो और महिलाओं से किए वादे को पूरा किया है। किसानों को दो साल का बोनस, धान के अंतर की राशि, महातरी वंदन के तहत 1000 रुपया प्रति महीना देने का वादा पूरा किया है। भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करके दिखाती है यही मोदी की गारंटी है।

इस अवसर पर कार्यक्रम में कार्यक्रम में सांसद चुन्नीलाल साहू, लोकसभा प्रभारी मोती राम साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदूलाल साहू, लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती रूपकुमारी चौधरी , राजिम विधायक रोहित साहू, लोकसभा सह प्रभारी व विधायक श्रीमती भावना बोहरा, लोकसभा सहसंयोजक संतोष उपाध्याय , प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश साहू, विधानसभा संयोजक भागवत हरित सहित वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये हुए भाजपा में शामिल-
जिला पंचायत सभापति मधुबाला रात्रे के साथ 140 कार्यकर्ता, जिला पंचायत सदस्य फिरतुराम कवर, सरपंच गण भागवत साहू देवरी के साथ 98, मुन्ना कुर्रे बकली 301, पुनम बंजारे पिपईबंद 55, सतीश यादव पोखरा 97, भागवत साहू देवरी 35, उदय निषाद लचकेरा, टिकेश साहू सेन्दर 85, सिकंदर बंजारे तर्रा, खेमसिंह ध्रुव कुम्हि, कोमल साहू तरीघाट 56, गणेश डहरिया कौंदकेरा, राजेश सिन्हा कुंडेल एवं पर्व सरपंच अब्दुल सत्तार खान कुंडेल, वरिष्ठ पत्रकार भागीरथी सिन्हा छुइया, पार्षद दीपक श्रीवास फिंगेश्वर, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश ठाकुर, किरण टंडन कौंदकेरा, मनहरण साहू भैसातरा, तथा दिशांत चन्द्राकर छुरा के साथ 619 कार्यकर्ता, रमेश गोयल कोपरा के साथ 300 कार्यकर्ता सहित अनेक शामिल हुए।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version