गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। महासमुंद लोकसभा से पहली बार किसी महिला को भाजपा द्वारा उम्मीदवार बनाए जाने पर श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को बधाई एवं जीत की अग्रिम शुभकामना के साथ साथ भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नगर की भाजपा नेत्रियों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं श्रीमती संतोषी श्रीवास्तव, पद्मा यदु, शांति कोसरे, भुनेश्वरी साहू, सीमा ठाकुर, अनीता शर्मा, लक्ष्मी श्रीवास्तव भाजपा के वरिष्ठ नेता भागवत हरित, अशोक राजपूत, पूनम यादव, रामू साहू, शिवनंदन श्रीवास, डॉ. प्यारेलाल सोनकर, बोधनराम साहू, भुवनलाल साहू आदि ने कहा कि अंचल सहित पूरे छ.ग. में मोदी की गारंटी की लहर चल रही है। पिछले 3 माह में छ.ग. की विष्णुदेव सरकार ने मोदी की गारंटी को पूरा करने की झड़ी लगा दी है। इससे पूरे प्रदेश में मोदी की लहर नहीं मोदी का तूफान चल रहा है। महासमुंद पहली बार महिला उम्मीदवार बनने से महिलाओं में वैसे ही काफी उत्साह एवं उमंग है। राजिम विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के 51 हजार से ज्यादा मतों से की लीड दिलाने महिलाओं ने कमर कस ली है। फिंगेश्वर में उम्मीदवारी की घोषणा के बाद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के प्रथम आगमन पर उनके जोरदार स्वागत की तैयारी की जा रही है।
There is no ads to display, Please add some


