फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। साहु युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारी संयोजक एवं जिला भाजयूमो के उपाध्यक्ष राजू साहू ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला आरक्षण बिल का लागू होना महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में बढ़ता कदम है। श्री साहु ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को आगे बढ़ाने में अन्य किसी भी पार्टी के अपेक्षाकृत ज्यादा संवेदनशील है। देश में महिलाओं के हित में सोचते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने महिला आरक्षण बिल लाया है जिसमें आने वाले समय में देश के विकास में महिलाओं का नेतृत्व बढ़ जाएगा। महिलाओं के हित में मोदी सरकार ही ऐसा कदम उठा सकती है।
There is no ads to display, Please add some


