दर्ज 11 प्रकरणों पर होगी सुनवाई
कोण्डागांव (गंगा प्रकाश)। – छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा 22 सितम्बर 2022 को कलेक्टोरेट कोण्डागांव के सभागार में प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक सुनवाई की जायेगी। सचिव छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य महिला आयोग में महिलाओं के उत्पीड़न से सम्बन्धित प्राप्त कोण्डागांव जिले के 11 प्रकरणों की सुनवाई आयोग की गठित न्यायपीठ माननीय अध्यक्ष डॉ. श्रीमती किरणमयी नायक एवं सदस्यों द्वारा की जायेगी। उक्त सुनवाई नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण के आलोक में की जानी है। इस हेतु जारी दिशा-निर्देशों सोशल डिस्टेंस एवं फिजीकल डिस्टेंस का पालन, सेनेटाईजर की व्यवस्था, मास्क का उपयोग एवं अन्य प्रावधानों का परिपालन सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं उक्त सुनवाई में प्रकरणों से सम्बन्धित आवेदिका एवं अनावेदकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य रूप से नोटिस तामिल कराये जाने के निर्देश सम्बन्धित आधिकारियों को दिए गए हैं।
There is no ads to display, Please add some
