बिजली में सेक्टर स्तरीय महिला जागृति शिविर का आयोजन

 

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। समीपस्थ ग्राम बिजली में सेक्टर स्तरीय महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पदमा निषाद सरपंच ग्राम पंचायत बिजली एवं अध्यक्षता जनपद सदस्य नंदूराम यादव ने किया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूरन लाल साहू प्राचार्य बिजली, तोषण पटेल उपसरपंच, डोमन साहू विमला ढीढी,कुमारी निषाद,कुमारी पटेल, चेमिन साहू पंच उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के पूजा अर्चना के साथ हुआ। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया गया गया। इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षक पुष्पलता यादव ने महिला जागृति शिविर के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, प्रावधानों का प्रति जागृत करना, विभिन्न सामाजिक कुप्रथाओ के विरुद्ध महिलाओं को जागृत व संगठित करना तथा विभिन्न योजनाओ का लाभ उठाने हेतु प्रेरित करना है। पदमा निषाद (सरपंच) ने कहा कि बेटियों और महिलाओं को केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर प्रत्येक क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया नंदूराम यादव (जनपद सदस्य) ने कहा कि महिला जागृति शिविर से सभी माता एवं महिलाओं को मिलने वाली योजनाओं के लाभ लेते हुए आत्म निर्भरता के साथ साथ आत्मविश्वास की भावना जागृत होती है। पूरन लाल साहू (प्राचार्य) ने कहा कि जहाँ पर महिलाएं सशक्त होंगी वहाँ पर घर, परिवार, समाज व राष्ट्र सशक्त होगा। आज नारी शिक्षा, स्वास्थ्य,सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर भाग ले रही है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से महिला को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनने का अवसर जरूर मिलता है। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित योजना जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नोनी योजना, बाल संदर्भ योजना, सुपोषण योजना, सुकन्या योजना आदि के बारे में जानकारी दी गई। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा शिशुओं को अन्नप्राशन कराते हुए प्रश्न मंच एवं कुर्सी दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिनके विजेता प्रतिभागी को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पुरस्कृत किया गया। तत्पश्चात सभी महिला कार्यकर्ता एवं अतिथियों का सम्मान श्रीफल एवं कलम भेंटकर किया गया। आभार व्यक्त महिला पर्यवेक्षक ओमेश्वरी साहू ने किया। इस अवसर पर मीनाक्षी नेताम पर्यवेक्षक,हेमलता साहू पर्यवेक्षक, ईश्वरी साहू,टानेश्वरी साहू, वंदना साहू, दुर्गा कामड़ी, राजकुमारी सोनवानी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुराइन निषाद, दुर्गादास, यामिनी दास, गौरी कामडी, शिवकुमारी ठाकुर, मालती कश्यप,रुखमणी यादव, नीता सिन्हा, टेमन धु्रव,माधुरी गोस्वामी, शैलेंद्री यदु, मनु यादव, ब्रह्मणी धु्रव, संध्या खूंटे,द्रौपदी यादव, गोमती निषाद एवं गांव के महिलाएं उपस्थित थी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version