अरविन्द तिवारीलॉर्ड्स/लंदन(गंगा प्रकाश) – भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को तीन मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया है। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम इंडिया ने सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे मैच में मेजबान इंग्लैंड को 16 रन से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। भारत ने इस तरह अपने धाकड़ गेंदबाज झूलन गोस्वामी को जीत से विदाई दी , जो अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेल रही थीं। भारतीय टीम ने 23 साल बाद इंग्लैंड को उसके घर में वनडे सीरीज में मात दी है। इससे पहले टीम इंडिया ने वर्ष 1999 में यह उपलब्धि हासिल किया किया था। भारत की ओर से रेणुका सिंह ने सबसे अधिक 04 विकेट अपने नाम किये वहीं अपना आखिरी मैच खेल रहीं झूलन और राजेश्वरी गायकवाड़ ने दो- दो सफलतायें अर्जित की। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुये भारतीय महिला टीम 45.4 ओवर में 169 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने भारत के लिये 106 गेंद में सर्वाधिक 68 रन बनाये। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने भी 79 गेंद में 50 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा सिर्फ पूजा वस्त्रकार (22) ही दोहरे अंक में पहुंच सकी।इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाज केट क्रॉस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 26 रन देकर 04 विकेट चटकाए जबकि फ्रेया कैंप और सोफी एक्लेस्टोन ने दो दो विकेट अपनी झोली में डाले। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 43.3 ओवर में 153 रन रन पर ही ढेर हो गई। जीत के लिये 170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। वहीं इंग्लैंड के सिर्फ 04 बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके। झूलन को उनके आखिरी मैच में दोनों टीमों की खिलाड़ियों ने गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version