गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में 10 मार्च को जिला मुख्यालय गरियाबंद में जनपद स्तरीय महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से बटन दबाकर महतारी वंदन योजना का शुभारंभ किया इस योजना के तहत पूरी गरियाबंद जिले की एक लाख 84 हजार महिलाओं के खाते में डी बी टी के माध्यम से पहले किस्त ₹1000 अंतरण किया गया। राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का शुभारंभ किया। गरियाबंद फॉरेस्ट में स्थित ऑक्सन हाल में जनपद स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती लालिमा पारस ठाकुर अध्यक्ष जनपद पंचायत गरियाबंद शामिल हुए इस अवसर पर श्रीमती लालिमा पारस ठाकुर ने कहा कि हमारी सरकार महिला सम्मान की रक्षा और उनके मान बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। महतारी वंदन योजना की शुरुआत इस दिशा में एक और कदम है। इस योजना से हर महीने महिलाओं के खाते में₹1000 की राशि आएगी जिससे छोटी-छोटी जरूरतों को वे आसानी से पूरा कर पाएंगे। यदि किसी माता बहन के खाते में पैसा नहीं आया है तो चिंता करने की बात नहीं है अपनी समस्या टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर बता सकती हैं। श्रीमती ठाकुर ने कहा की छत्तीसगढ़ के विष्णु देव सरकार के द्वारा मोदी की जो गारंटी दिया गया है वह प्रत्येक गारंटी को पूरा कर रही है। वर्ष 2047 तक भारत एवं छत्तीसगढ़ को विकसित बनाने के संकल्प को पूर्ण करने के लिए सबकी सहभागिता जरूरी है। आगे जनपद अध्यक्ष श्रीमती लाइमा ठाकुर ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के ऐसे प्रधानमंत्री है जो हर वर्ग के व्यक्तियों से संवाद कर उनसे जुड़ जाते हैं तथा जहां विश्व स्वयं नहीं पहुंच पाए वहां वर्चुअल माध्यम से जुड़ जाते हैं इस अवसर पर श्रीमती रीता यादव सीईओ जिला पंचायत, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू , भाजपा जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोंनटेके , प्रवीण यादव जनपद उपाध्यक्ष,महिला बाल विकास की सभी अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
महिला सम्मान की रक्षा और मान बढ़ाने हमारी सरकार प्रतिबद्ध – लालिमा पारस ठाकुर
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
