फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। स्वास्थ्य कर्मचारी बेमुद्दत हड़ताल पर गए हड़ताल से कई जगह स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई संघ ने बैनर लगाकर जनता से मांगी माफी। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले छत्तीसगढ़ राज्य के सभी वर्ग के स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी 24 सूत्री मांगों को लेकर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल आंदोलन कर रहे हैं। इसकी सूचना काफी पहले सरकार और अधिकारियों को दे दी गई है। इससे गरियाबंद जिले के जिला अस्पताल सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हेल्थ वैलनेस सेंटर उप स्वास्थ्य केंद्र सहीत जिले के निमित्त एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधिकारी जिला मुख्यालय में एकत्र होकर सुबह 11:00 बजे से 3:00 बजे तक नारेबाजी की गई। जिले के लगभग 1200 नियमित और सी एच ओ कर्मचारी आंदोलनरत है। आज का धरना स्थल जिला अस्पताल के सामने कल से धरना स्थल गांधी मैदान गरियाबंद परिवर्तन किया गया है। प्रमुख मांग प्रथम मांग वेतन विसंगति दित्तीय मांग वर्ष में 13 माह का वेतन दिया जाए तृतीय मांग सभी संविदा एनएचएम जीवनदीप समिति कर्मचारियों को नियमित की जाए विगत साडे 4 वर्ष के शासन के पास मांगे लंबित है। यह जानकारी छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष नितेश कुमार सिन्हा ने द्वारा दी गई है।
There is no ads to display, Please add some


