फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। मांडव्य ऋषि आश्रम बाबा कुटी में आज महामंडलेश्वर संत गोवर्धन शरण महाराज एवं युग पुरोहित पुरोहित परमानंद महराज के उपस्थिति में बैठक हुई। जिसमें हर वर्ष होने वाले अघहन पूर्णिमा को त्रिदिवसीय मानस यज्ञ एवं रामायण सम्मेलन का आयोजन की चर्चा की गई जिसमें मानस यज्ञ 13, 14 एवं 15 दिसंबर को होना तय हुआ। साथ ही कार्यक्रम में 13 दिसंबर को कलश यात्रा निकाली जाएगी और 14 एवं 15 को प्रातः मानस यज्ञ जिसमें गांव-गांव से यजमान दांपत्य के रूप में रहेंगे और बाहर से रामायण मंडलियों के द्वारा रामायण पाठ एवं प्रवचन होगा। भोजन भंडारा प्रसादी कार्यक्रम को अच्छा से अच्छा बनाने के लिए अधिक से अधिक सहयोग देने का उपस्थित जनो ने संकल्प लिया। इस संबंध में और विस्तृत चर्चा के लिए 7 दिसंबर को आवश्यक बैठक रखी गई है। उक्त बैठक में ग्राम पंचायत चैतरा के सरपंच संजय कंडरा साहू, समाज परिक्षेत्र बोरसी के गोवर्धन साहू, चमन साहू, सचिव क्लेश राम, हरि, रमेश, कोदन साहू, देवलाल सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे। यह जानकारी मिडिया प्रभारी जागेश्वर साहू ने दी।
There is no ads to display, Please add some


