राघवेंद्र सिंह राज्य संवाददाता
बेमेतरा/नवागढ़ (गंगा प्रकाश)। बेमेतरा जिला के विकासखंड नवागढ़ क्षेत्र से मां अंबे मानस परिवार बुची पुर की प्रस्तुति नागपुर महाराष्ट्र में होगी ज्ञात हो कि श्री आत्माराम बहुउद्देशीय संस्था गोपालनगर दीप्ति सिग्नल चिखली रोड नागपुर में नव वर्ष एवं मकर सक्रांति के पावन अवसर पर तीन दिवसीय श्रीरामचरितमानस गान का आयोजन रखा गए हैं जिसमें 14 जनवरी 2023 को मां अंबे मानस परिवार बुची पुर की शानदार प्रस्तुति होगी मुंबई मानस परिवार समूचे छत्तीसगढ़ के जगह जगह रामचरित मानस गान के लिए ख्याति प्राप्त है और लगातार कई वर्षों से श्री राम श्री तुलसीदास की कथा का गायन जगह जगह पर कर रहे हैं यह हमारे नवागढ़ क्षेत्र और हमारे जिले के लिए गर्व की बात है उक्त जानकारी मंडली के अध्यक्ष नारायण निषाद ने दी
There is no ads to display, Please add some


