समैया कुडेमभोपालपटनम (गंगा प्रकाश):-बीती रात माओवादियों के द्वारा नेशनल हाईवे जगदलपुर टू निजामाबाद रोड गोरला नाला के आस पास रोड किनारे पर्चे फेंके गए । पर्चे में उल्लेख है कि आदिवासी जनता पर जबरन जुलुम दबाव हत्याकांड का निंदा करो। आदिवासियों का जल जंगल जमीन अनमोल खनिज संपदा उनको लूटने के लिए नए-नए कैंप पुल पुलिया खोलकर जनता को विस्थापित कर विदेशी साम्राज्यवादी फायदों के लिए पुलिस छावनी और  आदिवासियों पर जबरन  दबाव के कारण उनको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है  ।यही केंद्र राज्य सरकार का विनाश विकास है। विगत दिनों बीजापुर जिले के थाना कैंपों को खोल कर उसके आसपास के गांव के सर्चिंग के नाम पर जाकर जनता के ऊपर यौन शोषण करना मारपीट यातनाएं देने के कारण मौत की घटनाएं हो रहे हैं। आवापल्ली थाना के अंतर्गत कई ऐसी घटनाएं हुई हैं जिसमें मारपीट बाजार आने जाने वालों को प्रताड़ित करना वाह पैसा वसूल ना कैंपों के आसपास रहने वाले गांव वालों को परेशान करना कैंपों में बुला बुला कर टार्चर करना जेल भेजना।  ओयाम मगू को और कुंजाम शुकलू को जेल भेजा गया जेल से वापस आने के बाद इनकी मृत्यु हो गई। सरकार इनको उनके परिवार वालों को 2 । 2 करोड़ रूपया मुआवजा दिया जाए।  इस घटना का न्यायिक दंडाधिकारी से जांच होना चाहिए।  हम अपील करते है।  सभी उत्पीड़ित मानव अधिकार कार्यकर्ताओं सामाजिक कार्यकर्ताओं जनवादी बुद्धिजीवी वकीलों सर्व आदिवासी समाज छात्र बेरोजगारी कर्मचारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं इस घटना को खड़ी से विरोध करते हुए विशाल जन संघर्ष तेज करने करो।  केंद्र राज्य सरकार द्वारा आदिवासियों को दिए जाने वाला आरक्षण को किया जाना चाहिए। किसानों का प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य देना चाहिए। बढ़ाना चाहिए। लेप्स अधिकारियों को अलग-अलग चोरी से टोकन के नाम से टेक्स  लेना बंद करना चाहिए ।भोपालपटनम मद्देड में ₹20 में पानी बेचना बंद कर फ्री में पानी दिया जाए। गांव-गांव घर-घर में नल जल योजना के अंतर्गत  मुफ्त में पानी दिया जाए।  आदिवासियों की नियम नीति के विरुद्ध में विदेशियों का हिंदू ईसाई धर्म को फैलाना बंद करें ।जल जंगल जमीन खनिज संपदा ओं पर आदिवासियों को लूटने वालों पर संघर्ष और विरोध करें।  अपने आदिवासियों रोड से आने जाने वाले को पुलिस कर्मियों द्वारा 500 और  हजार रुपया अवैध वसूल करना बंद करें।। यह पर्चे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मद्देड  एरिया कमिटी ने जारी की है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version