चिराग उपाध्याय
कोंडागांव :- नगर में प्रतिवर्ष की भांति देवांगन समाज के द्वारा मां परमेश्वरी महोत्सव आयोजित किया गया । कार्यक्रम से पूर्व नगर मे समाज के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया कलश यात्रा निकाला गया, इसके पश्चात कार्यक्रम की शुरुवात हुई जिसमे मुख्य अतिधी की देव चंद मातलाम ने समाज क़ो सम्बोधित करते हुये कहा की माता पमेश्वरी के प्रति समाज मे आस्था गहरी हैं, आप लोगों क़ो माता परमेश्वरी जयंती की शुभकामनायें..|
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर कांग्रेस पार्टी के जिला महामंत्री गीतेश गांधी ने समाज क़ो एकजुटता बनाये रखने हेतु प्रेरित किया साथ ही साथ सभी की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए देवांगन समाज के सभी सदस्यों क़ो इस कार्यक्रम क़ो सफल बनाने के लिए बधाई दी, कार्यक्रम का प्रभावी संचालन शिल्फ़ा देवांगन ने किया,कार्यक्रम मे पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष रितेश पटेल एवं समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे..|
There is no ads to display, Please add some
