विनय सिंह
बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। ग्राम हरदी में सतनामी समाज द्वारा आयोजित गुरु घासीदास जयंती समारोह में जिला पंचायत सभापति बिंदिया अश्वनी मिरे शामिल हुई। जहां उन्होने जोड़ा जैतखाम में गुरु की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद ली एवं क्षेत्रवासियों की खुशहाली व सुख समृद्धि की कामना की। ततपश्चात समस्त ग्रामवासियो की उपस्थिति में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो मुख्य मार्ग होते हुए बाजार चौंक से नगर भ्रमण करते हुए जय स्तंभ के पास सभा के रूप मे समाप्त हुई। गुरुजी के भक्तों ने नगर भ्रमण के दौरान जगह जगह पुष्प वर्षा कर दर्शनाशीष लिए। इस दौरान सभापति श्री मती मिरे ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास मनखे मनखे एक समान का संदेश हम सबका आदर्श है। गुरु बाबा जी ने एक ऐसे समाज की कल्पना की जहां सभी लोगों को बराबरी का दर्जा मिले, ऊँच नीच एवं लिंग भेद का भाव ना हो । गुरु ने हमेशा सत्य आचरण की बात कही। मानव जाति के उत्थान में संत बाबा गुरु घासीदास का जीवन अनुकरणीय है। खासकर बालिका शिक्षा एवं महिला शसक्तिकरण को लेकर उनके द्वारा बताए संदेश को जीवन में उतारने की जरूरत है। सत्य के रास्ते में चलकर मानवता के हित मे काम करना चाहिए। चोला राम मृचन्डे ने युवाओं से नशा त्यागने का अपील किया। सभापति मिरे ने सत्य के दियना पंथी पार्टी हरदी को 10,000 रुपये, जय स्तंभ परिसर में सिमेंटीकरण के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये, शमशान घाट मे बोर खनन हेतु 75 हजार रुपये एवं जोगीपुर में महामाया परिसर में बोर खनन हेतु 75 हजार रुपये देने की घोषणा की। तत पश्चात नशा पान त्याग करने वाले युवाओ को साल व श्रीफल से सम्मानित किया। इस अवसर पर हेमलाल घृतलहरे, संतोष मृचन्डे, प्रेम बघेल, भगवंता, फूलचंद मिरे, अमोली साहू, दशरीथ ध्रुव, लाल जी साहू , परमेश्वर मिरे, मानसिह साहू, कान्ता बघेल, समारू, सुशील, कली साहू, भुलऊ साहू, इन्द्र कुमार, देवराज, डॉ हेम प्रसाद, गोमन मिरे, दिलीप , रामकुमार, शंकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश बघेल एवं आभार प्रदर्शन देवदत्त बघेल द्वारा किया गया l
There is no ads to display, Please add some


