मुंगेली (गंगा प्रकाश)। मानसून आते ही लोगों की समस्या बढ़ गई है। पहली बरसात में ही नगर पालिका की पोल भी खुल गई है। यही वजह है कि नगर पालिका द्वारा मानसून के पहले किसी भी प्रकार की तैयारी नहीं किया गया है, जिसके चलते पहली बारिश में ही नगर पालिका अंतर्गत कालीमाई वार्ड शनि मंदिर के सामने वाली गली में पानी गिरते ही लबालब पानी का जमाव हो जाता है। जिससे वार्ड में रहने वाले लोगों को काफी परेशानियों की सामना करना पड़ रहा है। वार्ड के लोगों का कहना है कि विगत दिनों कलेक्ट्रोरेट स्थिति साप्ताहिक जनदर्शन सभा कक्ष में आवेदन प्रस्तुत कर अपनी समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन को अवगत कराया गया था । जिसके बावजूद भी जिला शासन-प्रशासन व नगर पालिका परिषद जिम्मेदार अधिकारी व वार्ड के पार्षद ने कोई सुध ले रहे हैं, ना अभी तक देखने के लिए आए है। वहीं वार्ड के लोगों का कहना है कि मकान निर्माण हुए करीब 12 वर्ष हो गया है, लेकिन नगरपालिका द्वारा नाली निर्माण अब तक नहीं कराया गया है। जिसके चलते गंदा पानी व अन्य जलीय जन्तु घर के अंदर आ जाते है। साथ ही पानी भरने से मच्छर का भी प्रकोप बरसात के दिन में बना रहता है। वार्ड के पार्षद राहुल कुर्रे से नाली निर्माण व समस्या के बारे में अवगत भी कराया गया । जिसके बाद भी कोई सुध नहीं ले रहे है और सिर्फ आवश्वासन दिया जा रहा है। वार्ड के लोगों ने समस्या का समाधान जल्द नही होने पर जिले के प्रभारी मंत्री से शिकायत दर्ज की तैयारी कर रहे है।
There is no ads to display, Please add some


